ePaper Reading mode

ePaper

Tuesday, 19 October 2021

पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत चन्नी ने कहा- सिद्धू बन जाएं मुख्यमंत्री, 2 महीने में काम करके दिखा दें

Congress High Command gave a big blow to Navjot Singh Sidhu and Charanjit Singh Channi in Punjab
Congress High Command gave a big blow to Navjot Singh Sidhu and Charanjit Singh Channi in Punjab
चंडीगढ़ : पंजाब कांग्रेस की मुश्किलें अभी कम नहीं हुई हैं। मुख्यमंत्री बनने के लिए छटपटा रहे नवजोत सिद्धू और CM चरणजीत चन्नी के बीच की बैठक से बड़ी बात सामने आ रही है। वहीँ सूत्रों की मानें तो रविवार को बंद कमरे में हुई इस बैठक के दौरान नवजोत सिद्धू का रवैया देख चन्नी ने CM पद छोड़ने तक की बात कह दी। मिली जानकरी अनुसार CM चन्नी ने कहा कि मैं मुख्यमंत्री पद छोड़ना चाहता हूं। नवजोत सिद्धू CM बन जाएं और वे 2 महीने में परफॉर्म कर के दिखा दें। प्राप्त जानकारी अनुसार इस मीटिंग में कांग्रेस ऑब्जर्वर हरीश चौधरी, राहुल गांधी के करीबी कृष्णा अल्लावरू और मंत्री परगट सिंह भी मौजूद थे। वहीँ कांग्रेसी खुलकर इस पर कुछ नहीं कह रहे। वहीँ बैठक में हुई नोकझोंक अब बाहर नजर आने लगी है। वहीँ सूत्रों के मुताबिक रविवार को CM के साथ बैठक में नवजोत सिद्धू ने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को भेजे 13 सूत्रीय एजेंडे का मुद्दा उठाया। वहीँ नवजोत सिद्धू ने CM से पूछा कि वह उन वादों को क्यों पूरा नहीं कर रहे, जिनके लिए पंजाब में कैप्टन अमरिंदर सिंह को हटाकर उन्हें CM बनाया गया। वहीँ CM चन्नी ने कहा कि उनके पास सिर्फ 60 दिन बचे हैं। और वह वादों को पूरा करने के लिए पूरी कोशिश कर रहे हैं। लेकिन इसके बावजूद सिद्धू एक-एक बात को लेकर पूछताछ करते रहे। वहीँ जब सिद्धू ने युवाओं को सरकारी नौकरी की बात पूछी तो CM चन्नी बहुत नाराज हो गए। और जिसके बाद यह तल्खी सामने आई ।