Sunday, 28 November 2021
Punjab
पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत चन्नी ने राज्य में रामायण महाभारत व श्रीमदभगवद गीता पर विशेष अनुसंधान केंद्र बनाने का किया एलान
[metaslider id=711]
फगवाड़ा : पंजाब के CM चरणजीत सिंह चन्नी ने राज्य में रामायण, महाभारत और श्रीमदभगवद गीता पर एक विशेष अनुसंधान केंद्र स्थापित करने की घोषणा की हैं। CM ने यहां अत्याधुनिक भगवान परशुराम तपोस्थल की आधारशिला रखी। वहीँ CM चन्नी ने कहा कि यह अत्याधुनिक अनुसंधान केंद्र इन तीनों महाकाव्यों के संदेश को प्रदर्शित करेगा। वहीँ उन्होंने कहा कि युगों से ये महाकाव्य पूरी मानवता के लिए जीवन और प्रेरणा के स्रोत रहे हैं। उन्होंने कहा यह शोध केंद्र इन महाकाव्यों के संदेश को जनता के बीच सरलतम रूप में प्रसारित करने के लिए उत्प्रेरक के रूप में कार्य करेगा।
मुख्यमंत्री चन्नी ने कहा कि राज्य सरकार भगवान परशुराम जी के तपोस्थल को अत्याधुनिक वास्तुकला के चमत्कार के रूप में विकसित करेगी। इसके अलावा उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन को 10 करोड़ रुपये का चेक पहले ही सौंपा जा चुका है और जरूरत पड़ने पर और भी राशि उसी के अनुसार भेजी जाएगी। वहीँ मुख्यमंत्री चरणजीत चन्नी ने यह भी कहा कि भगवान परशुराम जी की माता रेणुका जी से संबंधित स्थान के विकास पर 75 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे।
[metaslider id=9199]