Thursday, 21 July 2022
Punjab
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान दिल्ली के अपोलो अस्पताल में हुए एडमिट , जानिए वजह
[metaslider id=24944]
चंडीगढ़ : खबर मिली है कि पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को दिल्ली के अपोलो अस्पताल में एडमिट करवाया गया। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार उन्हें पेट दर्द की शिकायत के चलते बुधवार को अस्पताल में दाखिल करवाया गया था। वहीँ अभी ताज़ा जानकारी के अनुसार उन्हें अस्पताल से छुट्टी मिल गयी है , सूत्रों के अनुसार डॉक्टरों ने उनके कई टेस्ट किये और इन्फेक्शन की समस्या सामने आयी थी। प्राप्त जानकारी अनुसार दिल्ली के CM अरविंद केजरीवाल भी भगवंत मान से मिलने अस्पताल पहुंचे थे।
[metaslider id=25331]