Monday, 11 May 2026
Punjab
मंत्री संजीव अरोड़ा की गिरफ्तारी के बाद पंजाब मंत्रिमंडल में फेरबदल:, तीन मंत्रियों को नए विभाग
पंजाब : पंजाब सरकार ने कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा की गिरफ्तारी के बाद उनके महकमों को तीन अन्य मंत्रियों में विभक्त कर दिया है। संजीव अरोड़ा को पिछले दिनों ईडी ने मनी लॉन्ड्रिंग के आरोप में गिरफ्तार किया था। वे अभी ईडी के रिमांड पर चल रहे हैं। उनके पास तीन महत्वपूर्ण महकमे थे लिहाजा इन महकमों की जिम्मेदारी अन्य मंत्रियों को सौंप दी गई है।
संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री तरुणप्रीत सौंध को बिजली मंत्रालय, शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस को स्थानीय निकाय मंत्रालय और हाउंसिंग एंड अर्बन डेवलमेंट मंत्री अमन अरोड़ा को उद्योग मंत्रालय सौंप दिया गया है। अमन अरोड़ा आम आदमी पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष भी हैं।