ePaper Reading mode

Daily Samvad ePaper

Saturday, 06 April 2024

Punjab : अमृतसर में ICICI बैंक में बीस लाख की बड़ी लूट, एक्टिवा पर आए थे लुटेरे

Punjab: Big robbery of twenty lakhs in ICICI Bank in Amritsar, robbers came on Activa
Punjab: Big robbery of twenty lakhs in ICICI Bank in Amritsar, robbers came on Activa

अमृतसर : बड़ी खबर है कि अमृतसर में एक्टिवा पर सवार होकर आये लुटेरों ने शनिवार को तरनतारन रोड स्थित आईसीआईसीआई बैंक में बड़ी लूट को अंजाम दिया। मिली जानकारी अनुसार एक्टिवा सवार दो से तीन लुटेरे बैंक में पहुंचे और हथियारों के बल पर बीस लाख रुपये लूट कर फरार हो गए। बड़ी वारदात के बाद इलाके में दहशत का माहौल बन गया। सूचना मिलने के तुरंत बाद ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई और सीसीटीवी कैमरे खंगाल कर लुटेरों का पता लगाने में जुट गई। पुलिस की टीमें लुटेरों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।