ePaper Reading mode

Daily Samvad ePaper

Wednesday, 29 July 2026

30 जुलाई को पंजाब बंद का ऐलान ! जाने जालंधर में स्कूल-बाजार खुलेंगे या रहेंगे बंद?

30 जुलाई को पंजाब बंद का ऐलान ! जाने जालंधर में स्कूल-बाजार खुलेंगे या रहेंगे बंद?

जालंधर : पंजाब भर में अपनी मांगों को लेकर और बरनाला में सफाई कर्मचारियों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में सफाई कर्मचारियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल लगातार जारी है। इसी के तहत यूनियनों ने 30 जुलाई को पंजाब बंद का ऐलान किया है, लेकिन जालंधर में वाल्मीकि समाज की ओर से बंद का कोई आह्वान नहीं किया गया है। जालंधर पूरी तरह खुला रहेगा।

इस संबंध में विभिन्न यूनियनों ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि जालंधर पहले ही 27 जुलाई को बंद रहा था, इसलिए 30 जुलाई को जालंधर बंद की कोई कॉल नहीं दी गई है। उन्होंने कहा कि उनका विरोध प्रदर्शन भगवान वाल्मीकि चौक में जारी रहेगा, जिसमें विभिन्न यूनियनों और अन्य संगठनों के सदस्य शामिल होंगे। यूनियन नेताओं ने कहा कि यदि सरकार की ओर से कोई ठोस कानूनी कार्रवाई नहीं की गई, तो आने वाले दिनों में आंदोलन को और तेज किया जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि 27 जुलाई के बंद के दौरान विभिन्न संगठनों ने उन्हें पूरा समर्थन दिया था, जिसके लिए वे उनका धन्यवाद करते हैं। हालांकि, 30 जुलाई को केवल विरोध प्रदर्शन किया जाएगा, जालंधर बंद नहीं रहेगा।

जालंधर में किसी भी तरह के बंद का ऐलान नहीं बता दें कि 30 जुलाई के पंजाब बंद को लेकर राज्य के विभिन्न शहरों से यूनियन नेताओं ने लोगों से बंद को सफल बनाने की अपील की है। इस दौरान आपातकालीन सेवाएं सामान्य रूप से जारी रहेंगी, जबकि जालंधर में किसी भी तरह के बंद का ऐलान नहीं किया गया है।