ePaper Reading mode

Daily Samvad ePaper

Sunday, 26 July 2026

27 जुलाई को पंजाब बंद का ऐलान, जानिए क्या-क्या रहेगा बंद

27 जुलाई को पंजाब बंद का ऐलान, जानिए क्या-क्या रहेगा बंद

पंजाब : बरनाला में सफाई कर्मचारियों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में पूरे पंजाब में रोष लगातार बढ़ता जा रहा है। इसी के चलते जालंधर के वाल्मीकि समाज ने राज्यव्यापी पंजाब बंद का ऐलान किया है। समाज के प्रतिनिधियों ने 27 जुलाई को पूरे पंजाब में बंद रखने की घोषणा करते हुए सभी वर्गों से सहयोग की अपील की है।

वाल्मीकि समाज के नेताओं ने कहा कि बरनाला की घटना से समाज में भारी नाराजगी है और इसके विरोध में शांतिपूर्ण तरीके से पंजाब बंद रखा जाएगा। उन्होंने आम जनता, व्यापारिक संगठनों, सामाजिक संस्थाओं और विभिन्न वर्गों से इस बंद को सफल बनाने के लिए सहयोग करने की अपील की।

समाज के प्रतिनिधियों ने लोगों से अपील की है कि 27 जुलाई को स्कूल, कॉलेज और अन्य शैक्षणिक संस्थान भी बंद रखे जाएं, ताकि सफाई कर्मचारियों के समर्थन में एकजुटता दिखाई जा सके। पंजाब बंद के मद्देनजर राज्य के विभिन्न जिलों में विरोध प्रदर्शन और धरनों की तैयारियां भी शुरू कर दी गई हैं। स्कूल-कॉलेज बंद रहने का दावा वाल्मीकि समाज की ओर से की गई अपील/घोषणा के आधार पर है।

इस अवसर पर विपन सभ्रवाल (चेयरमैन, भवन वाल्मीकि आश्रम शक्ति नगर, जालंधर), हैप्पी सोंधी, दीपक तेलु, राजीव गोरा, चेतन नाहर, गुलजार खोसला, हरीश महिमा, विक्की, अज्जु और ऋषि सोंधी सहित वाल्मीकि समाज के कई प्रतिनिधि उपस्थित रहे।