ePaper Reading mode

ePaper

Friday, 25 September 2020

कृषि बिलों को लेकर किसानों का पंजाब बंद का एलान ,सुबह से शाम तक बाजार, हाईवे, बसें-ट्रेनें बंद

कृषि बिलों को लेकर किसानों का पंजाब बंद का एलान ,सुबह से शाम तक बाजार, हाईवे, बसें-ट्रेनें बंद
पंजाब (सनी ): कृषि बिलों के खिलाफ शुक्रवार को 31 किसान संगठनों का पंजाब बंद का एलान । सुबह 4 से शाम 4 बजे तक बंद का एलान । इस दौरान बाजार, मंडी, ट्रक व बसें आदि सब बंद रहेंगी। जबकि , मेडिकल सेवाएं सामान्य रहेंगी और एंबुलेंस को भी रोका नहीं जाएगा। वहीं, वीरवार को किसानों ने रेल रोको आंदाेलन के तहत पंजाब भर में प्रदर्शन किए। फिरोजपुर, पटियाला, बरनाला, अमृतसर समेत कई जगहों पर किसान ट्रैक पर टेंट लगाकर धरने पर बैठेे। रेलवे ने 24 से 26 तक ट्रेनें न चलाने का फैसला किया हुआ है। किसान मजदूर संघर्ष समिति, पंजाब के महासचिव सरवन सिंह पंधेर ने बताया कि 25 को बंद रहेगा। सुरक्षा के मद्देनजर सभी जिलों में 22 हजार पुलिस कर्मचारियों की तैनाती की गई है। डीजीपी ने हाई अलर्ट जारी किया है।किसानों ने कहा कि रेल रोको आंदोलन की तरह ही पंजाब बंद भी शांतिपूर्ण रहेगा। [metaslider id="711"] पेट्रोल पंप की एसोसिएशनों ने पूर्ण तौर पर किसानों का साथ देने का फैसला किया है। दुकानदार और ट्रांसपोर्टरों समेत अन्य सभी वर्गों के प्रतिनिधियों से बंद को लेकर बातचीत की है। संबंधित सभी वर्गों ने बंद का पूर्ण तौर पर समर्थन करने का भरोसा दिया है। सीएम अमरिंदर सिंह ने कहा, संघर्ष में सरकार किसानों के साथ है। धारा 144 के उल्लंघन पर एफआईआर दर्ज नहीं होगी। प्रदर्शन के दौरान किसान कानून व्यवस्था के पालन और कोविड-19 का फैलाव रोकने के लिए जारी की गई गाइडलाइंस का कड़ाई से पालन करें।             source link