ePaper Reading mode

ePaper

Thursday, 10 March 2022

पंजाब विधानसभा चुनाव रिजल्ट 2022 Live Update : आप पार्टी चल रही सबसे आगे, राज्‍य के कई बड़े मंत्री चल रहे पीछे

Punjab Assembly Election Result LIVE: AAP party is leading
Punjab Assembly Election Result LIVE: AAP party is leading
[metaslider id=711] चंडीगढ़ : पंजाब विधानसभा चुनाव 2022 के नतीजे की घड़ी नज़दीक आ गई है। राज्य की सभी 117 सीटों की मतगणना शुुरू हो गई है। कड़ी सुरक्षा व्‍यवस्‍था के बीच मतों की गिनती सुबह आठ बजे शुरू हुई। मिली जानकारी अनुसार शुरूआती रुझान में कांग्रेस 13 और आम आदमी पार्टी 89 सीटों पर आगे चल रही है। प्राप्त जानकारी अनुसार कैप्‍टन अमरिंदर सिंह व नवजोत सिंह सिद्धू पीछे चल रहे हैं। वहीँ बादल परिवार के छह उम्मीदवारों में से केवल एक सीट पर ही सफलता मिलती दिख रही है। मिली जानकारी अनुसार सीएम चरणजीत सिंह चन्‍नी भदौड़ सीट से पीछे चल रहे हैं, लेकिन चमकौर साहिब सीट पर आगे चल रहे हैं। राज्‍य में किस पार्टी की सरकार बनेगी, इसकी तस्‍वीर दोपहर बाद दो बजे तक साफ होने की उम्‍मीद है। 11.00 AM: पंजाब में अब तक तक के रुझान में आप 89 सीटोंं पर आगे चल रही है। आप 89 कांग्रेस 13 शिअद+ 9 भाजपा+ 5 अन्य 1 [metaslider id=1461]