ePaper Reading mode

Daily Samvad ePaper

Thursday, 25 November 2021

हैंड ग्रेनेड-टिफिन बम बरामदगी के बाद पंजाब अलर्ट , रात की सुरक्षा बड़ाई गई

Punjab alert after hand grenade-tiffin bomb recovery, increased night security
Punjab alert after hand grenade-tiffin bomb recovery, increased night security
[metaslider id=711] चंडीगढ़ : पंजाब में हैंड ग्रेनेड और टिफिन बम की बरामदगी के बाद सुरक्षा बढ़ा दी गई है। वहीँ इसके चलते रात के वक्त सिक्योरिटी के लिए 135 गजडेट अफसरों को फील्ड में उतारा गया है। बता दे कि पंजाब के डिप्टी सीएम सुखजिंदर रंधावा ने मंगलवार को अमृतसर में लॉ एंड ऑर्डर और बॉर्डर रेंज के अफसरों से मीटिंग की थी। इसके बाद डीजीपी इकबालप्रीत सहोता ने इस संबंध में ऑर्डर जारी कर दिए। बता दे कि चार दिन पहले ही पठानकोट स्थित आर्मी कैंट के गेट पर ग्रेनेड अटैक हुआ था। हालाँकि इसमें कोई जानी नुकसान तो नहीं हुआ लेकिन रात के वक्त पुलिस की सुरक्षा की खामी नजर आई। वहीँ पुलिस ने आर्मी और BSF के साथ मिलकर सर्च ऑपरेशन भी चलाया। लेकिन कोई पकड़ में नहीं आ सका। इसके बाद सरकार अलर्ट हो गई है। पंजाब के डीजीपी इकबालप्रीत सहोता ने बताया कि हर पुलिस जिले को सेक्टरों में बांटा गया है। वहीँ रात को DSP या SP रैंक के अफसर नाइट पेट्रोलिंग की अगुवाई करेंगे। उन्होंने कहा नाका और गाड़ियों की चेकिंग के साथ उन्हें रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड, धार्मिक स्थलों, RSS शाखा और दूसरी संवेदनशील जगहों पर नजर रखने को कहा गया है। वहीँ इसके अलावा पुलिस कमिश्नर और SSP को कहा गया है कि ड्रोन या इन जगहों पर घूम रहे संदिग्ध व्यक्ति पर नजर रखें। [metaslider id=9199]