ePaper Reading mode

Daily Samvad ePaper

Friday, 16 January 2026

पंजाब : दो बच्चों की मां ने भाखड़ा नहर में लगाई छलांग...

पंजाब : दो बच्चों की मां ने भाखड़ा नहर में लगाई छलांग...

पंजाब : खबर है कि पटियाला के राजपुरा की महिला ने भाखड़ा नहर में छलांग लगाकर अपनी जीवन लीला खत्म कर ली। आरोप है कि ससुराल पक्ष की प्रताड़ना से तंग आकर महिला 13 जनवरी से लापता चल रही थी। अब महिला का शव शव हरियाणा के अधिकार क्षेत्र में आने वाली भाखड़ा नहर से बरामद हुआ है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर राजपुरा के सिविल अस्पताल की मोर्चरी में पोस्टमार्टम के लिए रखवा दिया है।मृतका की पहचान अमन कौर के तौर पर हुई है।

14 साल पहले हुई थी शादी, अक्सर होता था विवाद सिविल अस्पताल में विलाप कर रही मृतक अमन कौर की मां मनजीत कौर ने बताया कि उनकी बेटी का विवाह करीब 14 वर्ष पहले गांव साहल निवासी बलकार सिंह के साथ हुआ था। उनके दो बच्चे (13 और 9 वर्ष) हैं। मनजीत कौर का आरोप है कि शादी के बाद से ही अमन कौर और उसके पति के बीच अक्सर विवाद रहता था। कई बार पारिवारिक और पंचायत स्तर पर समझौते भी कराए गए, लेकिन ससुराल पक्ष के व्यवहार में सुधार नहीं आया।

परिजनों के अनुसार, प्रताड़ना से तंग आकर अमन कौर ने 13 जनवरी को घर छोड़ दिया था और नहर में छलांग लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। परिजनों ने अब पुलिस प्रशासन से गुहार लगाई है कि आरोपी पति और ससुराल वालों के खिलाफ सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए।