Sunday, 13 November 2022
Punjab
पंजाब में हथियारों के सार्वजनिक प्रदर्शन पर पाबंदी, गन कल्चर प्रमोट करने वाले गाने भी बैन
[metaslider id=24944]
चंडीगढ़ : बड़ी खबर है कि पंजाब में बढ़ रही आपराधिक घटनाओं के बीच राज्य सरकार ने हथियारों के लाइसेंस जारी करने की समीक्षा करने का निर्णय लिया है। पंजाब सरकार की तरफ से कहा गया है कि जब तक डीसी व्यक्तिगत रूप से संतुष्ट न हो तब तक कोई नया लाइसेंस जारी नहीं किया जाएगा। इसके अलावा अब तक जारी हथियार लाइसेंसों की अगले 3 महीनों के भीतर समीक्षा की जाएगी।
बता दे कि हथियारों के सार्वजनिक प्रदर्शन पर पूर्ण तौर पर पाबंदी लगा दी गई है। यह पाबंदी इंटरनेट मीडिया पर भी लगाई गई है। वहीँ अगर अब कोई भी इंटरनेट मीडिया पर हथियारों के साथ अपनी पोस्ट शेयर करेगा तो उस पर कार्रवाई होगी। इसके अलावा हथियारों व हिंसा को प्रोत्साहित करने वाले गीतों पर भी पूर्ण तौर पर पांबदी लगाई गयी है। ताकि राज्य में अमन कानून की स्थिति को कायम किया जा सके। जीवन के लिए खतरा पैदा करने वाली जश्न मनाने के दौरान गोलीबारी दंडनीय होगी।
[metaslider id=25498]