ePaper Reading mode

ePaper

Sunday, 25 August 2024

पंजाब में PSPCL ने पकड़े बिजली चोरी के 2075 मामले, 4.64 करोड़ का ठोका जुर्माना

पंजाब में PSPCL ने पकड़े बिजली चोरी के 2075 मामले, 4.64 करोड़ का ठोका जुर्माना

पंजाब : पंजाब में बिजली चोरी के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति के तहत शनिवार को पंजाब स्टेट पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड (पीएसपीसीएल) के पांच जोन अमृतसर, बठिंडा, लुधियाना, जालंधर और पटियाला में विशेष चेकिंग अभियान चलाया।

पंजाब के बिजली मंत्री हरभजन सिंह ने बताया कि पीएसपीसीएल के वितरण और प्रवर्तन विंग ने संयुक्त रूप से चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान पांच जोन में कुल 28,487 बिजली कनेक्शनों की जांच की गई और बिजली चोरी के कुल 2,075 मामले पकड़े गए और संबंधित उपभोक्ताओं पर 4.64 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया गया है।

बिजली मंत्री ने बताया कि जुर्माना लगाने के अलावा एफआईआर भी दर्ज करवाई गई हैं और संबंधित उपभोक्ताओं के खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। सामूहिक चेकिंग मुहिम भविष्य में भी जारी रहेगी।