ePaper Reading mode

Daily Samvad ePaper

Friday, 10 April 2026

PSEB 8वीं का रिजल्ट हुआ घोषित : फरीदकोट की छात्रा ने 600 में से 600 अंक किये हासिल

PSEB 8वीं का रिजल्ट हुआ घोषित : फरीदकोट की छात्रा ने 600 में से 600 अंक किये हासिल

पंजाब : पंजाब स्कूल एजुकेशन बोर्ड (पीएसईबी) ने शुक्रवार को बोर्ड परीक्षा 8वीं कक्षा का परिणाम घोषित कर दिया है। बोर्ड के चेयरमैन डॉ. अमरपाल सिंह की लीडरशिप में एकेडमिक ईयर 2025-2026 के लिए कक्षा आठवीं का रिजल्ट 10 अप्रैल को घोषित किया गया। इस साल परीक्षा में 10,422 स्कूलों से कुल 2,62,966 विद्यार्थी शामिल हुए थे। जिनमें से 2,53,789 स्टूडेंट पास हुए हैं। इस बार रिजल्ट का पास परसेंटेज 96.51 प्रतिशत रहा।

घोषित नतीजों के अनुसार तमन्ना पुत्री नरिंदर कुमार/सुनीता, सरस्वती सीनियर सेकेंडरी स्कूल, जैतो (फरीदकोट) ने 600 में से 600 यानी 100 फीसदी अंक हासिल करके पहला स्थान हासिल किया है। जपनीत कौर पुत्री कुलदीप सिंह/जगदीप कौर, सरकारी मिडिल स्कूल, अर्कवास (संगरूर) ने 600 में से 598 यानी 99.67 फीसदी अंक हासिल करके दूसरा स्थान हासिल किया और जशनदीप कौर पुत्री हरप्रीत सिंह/कुलविंदर कौर, संत मोहन दास मेमोरियल सीनियर सेकेंडरी स्कूल, कोट सुखिया (फरीदकोट) ने 600 में से 598 यानी 99.67 फीसदी अंक हासिल करके तीसरा स्थान हासिल किया।