ePaper Reading mode

Daily Samvad ePaper

Thursday, 10 September 2026

डॉ. भीमराव अंबेडकर प्रतिमा के अपमान पर प्रदर्शन : जालंधर में बंद का दिखा पूरा असर

डॉ. भीमराव अंबेडकर प्रतिमा के अपमान पर प्रदर्शन : जालंधर में बंद का दिखा पूरा असर

जालंधर : लुधियाना में संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा के अपमान के विरोध में दलित समाज की ओर से आज जालंधर और होशियारपुर बंद का आह्वान किया गया। जालंधर में सुबह से रैनक बाजार, पटेल चौक समेत ज्यादातर बाजारों की दुकानें बंद रही। मंडी फेंटनगंज भी बंद रही। वहीं कुछ बैंक बंद व कुछ खुले नज़र आये। वहीं शहर के चौराहों पर पुलिस की तैनाती दिखी।

प्रदर्शनकारी भगवान वाल्मीकि चौक पर एकत्र होकर रैली के रूप में डॉ. भीमराव अंबेडकर चौक की ओर बढ़े और खुले बाजारों में दुकानों को बंद कराया। कंपनी बाग चौक समेत कई स्थानों पर प्रदर्शनकारियों ने नारेबाजी की।बता दे लोगों की परेशानी को देखते हुए हाईवे जाम नहीं किए गए। मेडिकल स्टोर और अस्पताल जैसी इमरजेंसी सेवाओं को खुला रखने की छूट दी गई। बच्चों की परीक्षाओं को देखते हुए स्कूल-कॉलेज भी बंद नहीं करवाए गए।