ePaper Reading mode

Daily Samvad ePaper

Sunday, 28 November 2021

पंजाब के बठिंडा के नामी होटल में देह व्यापार का पर्दाफाश , एक युवती समेत 4 लोग गिरफ्तार

Prostitution busted in a famous hotel in Bathinda, Punjab, 4 people including a girl arrested
Prostitution busted in a famous hotel in Bathinda, Punjab, 4 people including a girl arrested
[metaslider id=9199] बठिंडा : पंजाब के बठिंडा से बड़ी खबर मिली है। मिली जानकारी अनुसार यहाँ शहर के एक मशहूर होटल में चल रहे देह व्यापार का पर्दाफाश करते हुए पुलिस ने एक युवती समेत 4 लोगों को गिरफ्तार किया है। मिली जानकरी अनुसार इनमे 3 लुधियाना के ट्रांसपोर्ट का कारोबार करने वाले व्यापारी शामिल है। जानकारी मिली है कि वहीँ पुलिस ने पकड़े गए आरोपितों पर मामला दर्ज कर अगली कार्रवाई शुरू कर दी गई है। इसके अलावा बताया जा रहा है कि दो ओर लड़कियां देह व्यापार के लिए होटल में गई थी, जबकि वह पहले ही वहां से निकल गई थी। वहीँ पुलिस ने उक्त दोनों युवतियों के आधार कार्ड बरामद कर उनकी गिरफ्तारी के लिए भी प्रयास शुरू कर दिए है। बता दे कि इस बारे में पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि शहर के एक नामी होटल में लड़कियों को भेजकर उनसे देह व्यापार का धंधा करवाया जा रहा है। वहीँ इसके बाद सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने होटल में रेड की गई, तो होटल के कमरे से आरोपित आपत्तिजनक हालत में मिले और उन्हें गिरफ्तार किया गया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। [metaslider id=711]