ePaper Reading mode

Daily Samvad ePaper

Wednesday, 18 March 2026

चंडीगढ़ में प्रॉपर्टी डीलर की 12 गोलियां मारकर हत्या

चंडीगढ़ में प्रॉपर्टी डीलर की 12 गोलियां मारकर हत्या

चंडीगढ़ : चंडीगढ़ में सेक्टर 9 का में एक प्रॉपर्टी डीलकर की गोली मारकर हत्या कर दी गई. युवक सेक्टर-9 में जिम के बाहर खड़ा था और इस दौरान उस पर 10 राउंड फायर किए गए और उसकी मौके पर मौत हो गई. जानकारी के अनुसार, युवक की पहचान 26 साल के चरणजीत सिंह के रूप में हुई है. वह न्यू चंडीगढ़ के एक गांव का रहने वाला थे. गोली लगने के बाद उसे घायल अवस्था में चंडीगढ़ की पीजीआई ले जाया गया था, जहां पर डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया. बताया जा रहा है कि चरणजीत सिंह पर जिम से निकलते वक्त फायरिंग की गई. बाइक पर आए हमलावर ने उस पर 10 गोलियां चलाई और फिर फरार हो गए. बताया जा रहा है युवक प्रॉपर्टी डीलर का काम करता था.

सूत्रों से के मुताबिक, युवक को पहले एक गैंग की तरफ से धमकियां मिली थी. गैंगस्टर की तरफ से उसे धमकाया जा रहा था। इस संबंध में उसने पुलिस को शिकायत दी थी. पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक जिस बाइक पर बदमाश आए थे, वह चंडीगढ़ नंबर बताई जा रही है.