ePaper Reading mode

ePaper

Sunday, 13 February 2022

प्रियंका गांधी ने पंजाब के कोटकपूरा में चुनावी रैली में कैप्टन अमरिंदर पर साधा निशाना, बोली -भाजपा चला रही थी उनकी सरकार

Priyanka Gandhi targeted Captain Amarinder at an election rally in Punjab's Kotkapura, saying that his government was running the BJP
Priyanka Gandhi targeted Captain Amarinder at an election rally in Punjab's Kotkapura, saying that his government was running the BJP
[metaslider id=9199] फरीदकोट : आपको बता दे कि कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी रविवार को पंजाब के दौरे पर पहुंचीं। यहाँ सबसे पहले वह कोटकपूरा की नई अनाज मंडी में पार्टी उम्मीदवार अजयपाल सिंह संधू के हक में चुनावी जनसभा को संबोधित करने पहुंचीं।इस दौरान उन्होंने कैप्टन अमरिंदर सिंह का नाम लिए बिना उन पर निशान साधा और कहा पंजाब में पहले भी कांग्रेस सरकार की थी लेकिन वह पंजाब से नहीं बल्कि दिल्ली में भाजपा के इशारे पर चलती थी जिसके कारण ही उन्हें चन्नी को आगे लाने की जरूरत पड़ी। वहीँ उन्होंने आप के दिल्ली मॉडल पर सवाल उठाए और उसकी तुलना भाजपा के गुजरात मॉडल से की। इस दौरान प्रियंका गांधी ने कहा कि दिल्ली में शैक्षणिक और स्वास्थ्य संस्थानों के नाम पर कुछ भी नहीं है। उन्होंने कहा राजनीतिक दलों और उनके नेताओं के बारे में सच्चाई जानना बहुत महत्वपूर्ण है। वहीँ प्रियंका गांधी ने कोटकपूरा के बाद धूरी में भी चुनाव रैली को संबोधित किया । यहाँ उन्होंने धूरी में कांग्रेस प्रत्याशी दलवीर सिंह गोल्डी के समर्थन में चुनावी रैली को संबोधित किया और उनके साथ मंच पर सीएम चरणजीत सिंह चन्नी, नवजोत सिंह सिद्धू व सुनील जाखड़ भी मौजूद हैं। [metaslider id=711]