ePaper Reading mode

ePaper

Tuesday, 19 October 2021

प्रियंका गांधी ने किया बड़ा ऐलान, UP चुनाव में 40 फीसीदी टिकट महिलाओं को देगी कांग्रेस

Priyanka Gandhi made a big announcement, Congress will give 40 percent tickets to women in UP elections
Priyanka Gandhi made a big announcement, Congress will give 40 percent tickets to women in UP elections
लखनऊ : UP में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी 40 प्रतिशत टिकट महिलाओं को देगी। आपको बता दे कि पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी ने मंगलवार को लखनऊ में प्रेस कॉन्फ्रेंस में यह बड़ा ऐलान किया। प्रियंका गांधी ने कहा कि यह फैसला तमाम पीड़ित महिलाओं के साथ न्याय करेगा। वहीँ प्रियंका गांधी ने नया नारा दिया, 'लड़की हूं लड़ सकती हूं।' कांग्रेस के 40 प्रतिशत महिलाओं को टिकट देने के अनुसार पार्टी UP की कुल 403 विधानसभा सीटों में से 161 पर महिला उम्मीदवार उतारेगी। बता दे कि प्रियंका गाँधी जब यह ऐलान कर रही थीं, तो तब भी उनके मंच पर 7 पुरुष मौजूद थे और प्रियंका के आजू-बाजू केवल दो महिलाएं ही बैठी हुई थीं। इससे ये भी अंदाजा लगाया जा रहा है कि पार्टी का महिलाओं को टिकट देने का फैसला काफी चुनौती भरा हो सकता है।