ePaper Reading mode

ePaper

Thursday, 22 June 2023

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का व्हाइट हाउस में शाही स्वागत, बोले- ‘मेरा सम्मान भारत के 140 करोड़ देशवासियों का सम्मान

Prime Minister Narendra Modi's royal welcome at the White House, said- 'My respect is the respect of 140 crore countrymen of India'
Prime Minister Narendra Modi's royal welcome at the White House, said- 'My respect is the respect of 140 crore countrymen of India'
वर्ल्ड न्यूज़ : भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अमेरिका की राजकीय यात्रा पर गुरुवार को व्हाइट हाउस पहुंचे। यहां उन्हें राष्ट्रपति जो बाइडेन और उनकी पत्नी जिल बाइडेन ने रिसीव किया। पीएम मोदी के लिए रेड कार्पेट बिछाया गया था। इस दौरान मोदी-मोदी के नारे लगे। पीएम मोदी ने कहा कि व्हाइट हाउस में शानदार स्वागत समारोह से एक प्रकार से भारत के 140 करोड़ देशवासियों का सम्मान और गौरव है। ये सम्मान अमेरिका में रहने वाले 4 मिलियन से अधिक भारतीय लोगों का भी सम्मान है। इस मौके पर अमेरिकी उपराष्ट्रपति कमला हैरिस, विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन और अमेरिकी रक्षा सचिव लॉयड ऑस्टिन के अलावा विदेश मंत्री एस जयशंकर के नेतृत्व में भारतीय प्रतिनिधिमंडल एनएसए अजीत डोभाल, विदेश सचिव विनय क्वात्रा और अमेरिका में भारतीय राजदूत तरनजीत संधू भी मौजूद थे। [metaslider id=25498]