ePaper Reading mode

Daily Samvad ePaper

Friday, 16 September 2022

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कल अपने जन्मदिन पर देश को देंगे ख़ास सौगात

Prime Minister Narendra Modi will give a special gift to the country on his birthday tomorrow
Prime Minister Narendra Modi will give a special gift to the country on his birthday tomorrow
[metaslider id=9199] [metaslider id=24944] भोपाल : आपको बता दे कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कल अपने जन्मदिन पर देश को देंगे ख़ास सौगात देने जा रहे है। बता दे PM मोदी ‘आजादी के अमृत महोत्सव'के दौरान अपने जन्मदिन के अवसर पर करीब 75 वर्ष बाद मध्यप्रदेश की धरती से भारत को एक बार फिर दुनिया के सबसे तेज दौड़ने वाले प्राणी चीतों की सौगात देंगे। मिली जानकारी अनुसार PM मोदी के जन्मदिन पर अफ्रीका के नामीबिया (Namibia) से 8 चीतों को मध्य प्रदेश के कुनो नेशनल पार्क लाया जा रहा है. चीतों के भारत आने की तैयारियां नामीबिया में अंतिम दौर में चल रही है. सभी आठ अफ्रीकी चीतों को एक खास विमान से भारत लाया जा रहा है. बता दे जिस विमान में चीते आ रहे है उसे भी एक आकर्षक पेंटिंग से तैयार किया गया है. बताया जा रहा है करीब 70 साल के बाद नामीबिया से ये चीते भारत आ रहे हैं. प्रोजेक्ट चीता के तहत भारत आने वाले इन 8 चीतों की तस्वीरें भी जारी कर दी गई हैं. इनमें से तीन नर और पांच मादा हैं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने जन्मदिन 17 सितंबर यानि की कल के दिन खुद कूनो नेशनल पार्क में बने बाड़े में चीतों को आजाद कर देश के पहले चीता प्रोजेक्ट की शुरुआत करने वाले हैं. [metaslider id=1461]   [metaslider id=11116]