Tuesday, 01 November 2022
National
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मोरबी में पुल दुर्घटना स्थल पर पहुंचे , अस्पताल में घायलों का भी जाना हाल
[metaslider id=24944]
मोरबी : खबर है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को मोरबी में पुल दुर्घटना स्थल पर पहुंचे और वहां जारी तलाशी तथा बचाव अभियान की समीक्षा की। वहीँ प्रधानमंत्री ने अस्पताल में उपचाराधीन घायलों से मुलाकात भी की। अधिकारियों ने प्रधानमंत्री को हादसे के बाद राहत अभियान के बारे में जानकारी दी। बता दे कि रविवार को हुए हादसे से इस पुल के मच्छु नदी में गिरने से 130 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई थी।
[metaslider id=25498]
पीएम मोदी ने कहा, "मैं हादसे में जान गंवाने वालों के परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त करता हूं। दुख की इस घड़ी में सरकार हर तरह से शोक संतप्त परिवारों के साथ है। गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल मोरबी पहुंचे थे और बचाव अभियान की कमान संभाल रहे हैं। इस घटना की जांच के लिए राज्य सरकार ने एक समिति गठित की है। बचाव और राहत कार्यों में कोई ढिलाई नहीं बरती जाएगी।