ePaper Reading mode

Daily Samvad ePaper

Sunday, 28 May 2023

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया नए संसद भवन का उद्घाटन

Prime Minister Narendra Modi inaugurated the new Parliament House
Prime Minister Narendra Modi inaugurated the new Parliament House
नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज नए संसद भवन का उद्घाटन किया। प्रधानमंत्री ने नए संसद भवन के उद्घाटन अवसर पर सबसे पहले पूजा कर सेंगोल की स्थापना की। उद्घाटन की शुरुआत पूजा में मंत्रोच्चार से हुई, जिसके बाद सेंगोल स्थापित कर संसद का उद्घाटन हुआ। आपको बता दे उद्घाटन से पहले ही विपक्ष ने इसका बहिष्कार करने की घोषणा की थी और पीएम मोदी की जगह राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से नए संसद के उद्घाटन की मांग रखी थी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सत्ता हस्तांतरण के प्रतीक, 'सेंगोल' को नए संसद भवन में स्थापित किया। 'सेंगोल' को लोकसभा स्पीकर के आसन के पास लगाया गया। इस दौरान लोकसभा स्पीकर ओम बिरला भी मौजूद रहे। नए संसद भवन के उद्घाटन के बाद पीएम ने निर्माण में काम करने वाले श्रमिकों को सम्मानित किया। पीएम मोदी ने इस अवसर पर 75 रुपये का एक खास सिक्का भी जारी किया। नई दिल्‍ली में बना नया संसद भवन पुरानी इमारत के ठीक बगल में बना है। नए भवन में लोकसभा में 888 और राज्यसभा में 384 सदस्यों के बैठने की व्यवस्था है। नई संसद में सर्वधर्म सभा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत सभी कैबिनेट मंत्री और अन्य राज्यों के सीएम समेत कई प्रतिष्ठित लोग मौजूद रहे । इस सर्वधर्म सभा में बौद्ध, जैन, पारसी, सिख समेत कई धर्मों के धर्मगुरु ने अपनी-अपनी प्रार्थनाएं कीं। [metaslider id=25498]