ePaper Reading mode

ePaper

Wednesday, 26 April 2023

पंजाब के पूर्व CM प्रकाश सिंह बादल को अंतिम श्रद्धांजलि देने पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

Prime Minister Narendra Modi arrives to pay tribute to former Punjab CM Parkash Singh Badal
Prime Minister Narendra Modi arrives to pay tribute to former Punjab CM Parkash Singh Badal
चंडीगढ़ : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चंडीगढ़ पहुंचे उन्होंने यहां पंजाब के पूर्व मुख्‍यमंत्री प्रकाश सिंह बादल को अंतिम श्रद्धांजलि दी। बता दे पीएम के साथ मनोहर लाल खट्टर भी श्रद्धांजलि देने पहुंचे। प्रकाश सिंह बादल का पार्थिव शरीर शिरोमणि अकाली दल के मुख्य दफ्तर सेक्टर 28 चंडीगढ़ में रखा गया। बता दे उनके पार्थिव शरीर को उनके पैतृक गांव ले जाया जाएगा। वीरवार को उनका अंतिम संस्‍कार किया जाएगा। पंजाब के पूर्व मुख्‍यमंत्री के निधन के चलते पंजाब सरकार ने 27 अप्रैल को सामूहिक अवकाश की घोषणा की है। इस दौरान सभी दफ्तर और विधिक संस्थान बंद रहेंगे। केंद्र सरकार ने बादल के निधन पर दो दिन (26 और 27 अप्रैल) के राष्ट्रीय शोक की घोषणा की है। इस दौरान राष्ट्रीय ध्वज आधा झुका रहेगा और सरकारी मनोरंजन के कार्यक्रम नहीं होंगे। [metaslider id=25498]