Wednesday, 06 March 2024
National
प्रधानमंत्री मोदी ने देश की पहली अंडरवाटर मेट्रो ट्रेन काे दिखाई हरी झंडी, स्कूली छात्रों के साथ की यात्रा
कोलकाता : PM नरेंद्र मोदी ने बुधवार को पश्चिम बंगाल के कोलकाता में भारत की पहली अंडरवॉटर मेट्रो ट्रेन का उद्घाटन करने के बाद स्कूली छात्रों के साथ यात्रा की। भारत की पहली अंडरवाटर मेट्रो ट्रेन में यात्रा करते समय पीएम मोदी को स्कूली छात्रों और मेट्रो कर्मचारियों के साथ बातचीत करते देखा गया।
इस मौके प्रधानमंत्री का भारी भीड़ ने स्वागत किया और कोलकाता के एस्प्लेनेड मेट्रो स्टेशन पर लोगों को ‘जय श्री राम’ और ‘मोदी मोदी’ के नारे लगाते देखा गया। इससे पहले आज प्रधानमंत्री ने 15,400 करोड़ रुपए की कई कनेक्टिविटी परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। पीएम मोदी ने कोलकाता में बनी भारत की पहली अंडर-रिवर मेट्रो सुरंग का भी उद्घाटन किया।
शहरी परिवहन को बदलने के लिए एक महत्वपूर्ण विकास कार्यक्रम में पीएम मोदी ने देश भर में कई प्रमुख मेट्रो और रैपिड ट्रांजिट परियोजनाओं का उद्घाटन किया, जो शहरी गतिशीलता और कनेक्टिविटी को बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।