ePaper Reading mode

Daily Samvad ePaper

Thursday, 09 March 2023

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने श्री हरमंदिर साहिब में टेका माथा

President Draupadi Murmu paid obeisance at Sri Harmandir Sahib
President Draupadi Murmu paid obeisance at Sri Harmandir Sahib
अमृतसर : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू गुरुवार को एक दिवसीय दौरे पर अमृतसर पहुंचीं। श्री गुरु रामदास जी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर सुबह लैंड होने के बाद प्रदेश के राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित और मुख्यमंत्री भगवंत मान ने उनका स्वागत किया। इसके बाद उन्होंने श्री हरमंदिर साहिब में माथा टेका। गुरुघर में नतमस्तक होने के बाद वह जलियांवाला बाग पहुंची और दुर्ग्याणा मंदिर व श्री रामतीर्थ में भी नतमस्तक हुईं। शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी की ओर से राष्ट्रपति को दो अलग-अलग पत्र सौंपे गए। पहले पत्र में मांग की गई कि जेल में बंद बंदी सिंहों को रिहा किया जाए। दूसरे पत्र में मांग की गई कि हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी का 2014 एक्ट रद्द किया जाए। राष्ट्रपति का पदभार संभालने के बाद मुर्मू का अमृतसर में यह पहला दौरा है। [metaslider id=25498]