Thursday, 24 June 2021
Punjab
पंजाब में हर परिवार को 200 यूनिट फ्री बिजली देने की तैयारी, कैप्â€टन सरकार उठा सकती है बड़ा कदम
[metaslider id="711"]
चंडीगढ़ : पंजाब के लोगों को जल्â€द ही बड़ा तोहफा मिल सकता है। राज्â€य की कांग्रेस सरकार सभी परिवारों को 200 यूनिट फ्री बिजली देने की तैयारी कर रही है। 2022 के पंजाब विधानसभा चुनाव के मद्देनजर कांग्रेस और कैप्â€टन अमरिंदर सिंह सरकार यह कदम उठाने की तैयारी में है। राज्â€य में महंगी बिजली से कांग्रेस घबराई हुई है और इसी कारण पार्टी हाईकमान की ओर से कैप्â€टन को दिए 18 बिंदु के कार्यों में मुफ्त बिजली प्रमुख रूप से शामिल है।
दरअसल पंजाब कांग्रेस की अंतर्कलह को खत्म करने के लिए कांग्रेस हाईकमान और राहुल गांधी ने मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह को 18 प्वाइंट का एजेंडा दिया है। इन 18 प्वाइंटों में सबसे अहम हर घर को 200 यूनिट निशुल्क बिजली देना भी शामिल है। पंजाब में घरेलू सेक्टर की महंगी बिजली पिछले लंबे समय से एक बड़ा मुद्दा बना हुआ है और इसको लेकर शहरी वर्ग में रोष व्याप्त है।
[metaslider id="1461"]
2017 के चुनाव से पहले कांग्रेस ने आम लोगों से वादा किया था कि प्राइवेट थर्मल प्लांटों के साथ बिजली समझौते रद करके वह बिजली दरों में आम लोगों को राहत देगी। लेकिन, सत्ता में आने के बाद कैप्टन सरकार ने यह कदम नहीं उठाया और कहा कि निजी थर्मल प्लांटों के साथ समझौतों को रद नहीं किया जा सकता। राज्â€य में अभी कृषि, दलितों, पिछड़ों और उद्योगों को निशुल्क बिजली या बिजली में सब्सिडी देकर राहत दी जा रही है, लेकिन घरेलू और कमर्शियल सेक्टर पर इसका बोझ बढ़ रहा है। आम आदमी पार्टी समेत अन्य विपक्षी पार्टियों ने भी महंगी बिजली को मुद्दा बनाया हुआ है।
पंजाब कांग्रेस की कलह को शांत करने के लिए बनाई गई कमेटी के सामने भी विधायकों ने महंगी बिजली का मुद्दा उठाया। इसके अलावा उठाए गए अन्य मुद्दों के आधार पर जिन 18 मुद्दों की सूची भेजी गई है उनमें सभी परिवारों को 200 यूनिट फ्री बिजली देने का भी मामला है।
[metaslider id="5345"]
source link