ePaper Reading mode

Daily Samvad ePaper

Saturday, 26 August 2023

चंद्र मिशन के बाद सूर्य मिशन की तैयारी , इस दिन लॉन्च होगा ISRO का Aditya L1

Preparation for Sun mission after lunar mission, ISRO's Aditya L1 will be launched on this day
Preparation for Sun mission after lunar mission, ISRO's Aditya L1 will be launched on this day
नेशनल न्यूज़ : चांद पर पहुंच इतिहास रचने के बाद इसरो अब सूरज पर जाने की तैयारी में है. खबर है कि भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) सूरज का अध्ययन करने के लिए संभवत: सितंबर में किए जाने वाले सूर्य मिशन के प्रक्षेपण की तैयारी कर रहा है। इसरो चीफ एस सोमनाथ ने हाल ही में कहा भी कि भारत अब सूरज पर तैयारी कर रहा है. आदित्य एल1 के बारे में जानकारी देते हुए इसरो चीफ ने कहा, “ये भारत का पहला सूर्य मिशन है जो सूरज की स्टडी करेगा. इस अंतरिक्ष यान को सितंबर के शुरूआत में लॉन्च करने की तैयारी है. प्रोजेक्ट असेंबल किया जा चुका है और श्रीहरिकोटा प्रक्षेपण केंद्र पर ले जाया चुका है.” इसरो के मुताबिक, आदित्य एल1 स्पेसक्राफ्ट में सात तरह के वैज्ञानिक पेलोड्स होंगे. ये अलग-अलग तरह से सूरज की स्टडी करेंगे. ये यान लगभग 5 सालों तक सूर्य की स्टडी करेगा. [metaslider id=25498]