ePaper Reading mode

ePaper

Thursday, 23 December 2021

प्रयास वेलफेयर सोसाइटी ने बाटें जरूरतमंद लोगों में गर्म कपड़े, लोगों की सहायता के लिए संस्था लगातार कर रही कई सेवाकार्य

Prayas Welfare Society distributed warm clothes among the needy people, the organization is continuously doing many services to help the people.
Prayas Welfare Society distributed warm clothes among the needy people, the organization is continuously doing many services to help the people.
[metaslider id=711] जालंधर : प्रयास वेलफेयर सोसाइटी की तरफ से शहर में झुग्गियों झोपड़ियों में रहने वाले जरूरतमंद लोगो के लिए कपड़े वितरित किये गए। इस मौके पर प्रयास वेलफेयर सोसाइटी के चेयरमैन विशु आनंद और डिजिटल मीडिया एसोसिएशन के चेयरमैन अमन बग्गा, अध्यक्ष शिंदर पाल चाहल, महासचिव अजीत सिंह बुलन्द, पीआरओ धरमिंदर सोंधी, स्पोर्ट्स विंग के सचिव सतपाल सेतिया, कबीर सोंधी आदि मौजूद रहे। इस मौके अमन बग्गा व अजीत सिंह बुलन्द ने बताया कि प्रयास वेलफेयर सोसाइटी के चेयरमैन विशु आनंद डिजिटल मीडिया एसोसिएशन के सक्रिय सदस्य है जो कि कई तरह के समाज सेवा के कार्य करते रहते है। जो कि हमारे लिए बहुत गर्व की बात है।वही इस मौके विशु आनंद ने बताया कि हमारी संस्था समाज सेवा के द्वारा जरूरतमंदों की मदद के लिए प्रयास करती रहती है। उन्होन ने बताया कि प्रयास संस्था हर समय जरूरतमंद लोगो के साथ है। उन्होंने बताया कि संस्था के सदस्यों विश्व पारुल दीपक अनुज लवली मणि अमित करणदीप अजय आदि का सामाजिक कार्यो में बहुत सहयोग रहता है। [metaslider id=9199]