ePaper Reading mode

ePaper

Tuesday, 08 February 2022

प्रसिद्ध धारावाहिक महाभारत में भीम का किरदार निभाने वाले प्रवीण कुमार का निधन

Praveen Kumar, who played Bhim in the famous serial Mahabharata, passed away
Praveen Kumar, who played Bhim in the famous serial Mahabharata, passed away
[metaslider id=9199] नई दिल्ली : प्रसिद्ध धारावाहिक 'महाभारत' में भीम की भूमिका निभाने वाले अभिनेता प्रवीण कुमार का निधन हो गया है , उन्होंने 74 वर्ष की आयु में अपनी आखिरी सांस ली है। मिली जानकारी अनुसार वे लंबे समय से बीमारी और आर्थिक तंगी से जूझ रहे थे। बता दे कि प्रवीण कुमार ने न केवल अभिनय की दुनिया में बल्कि खेल की दुनिया में भी खूब नाम कमाया था। आपको बता दे कि अपनी कद काठी की वजह से प्रवीण कुमार लोगों के बीच काफी प्रसिद्ध थे। वहीँ वे एक अभिनेता होने के अलावा, वह एक एथलीट भी थे। हैमर और डिस्क थ्रो में उन्होंने कई पदक जीते हैं। बता दे कि 50 से ज्यादा फिल्मों में काम करने वाले अभिनेता प्रवीण की आखिरी फिल्म साल 2013 में रिलीज हुई थी। फिल्म का नाम 'महाभारत और बर्बर' था। इसमें भी प्रवीण कुमार ने भीम का किरदार निभाया था। [metaslider id=1461]