Saturday, 04 September 2021
Sports
टोक्यो पैरालिंपिक में प्रमोद भगत ने रचा इतिहास , भारत की झोली में आया चौथा गोल्ड मेडल
[metaslider id="711"]
नई दिल्ली : जापान की राजधानी टोक्यो में चल रहे पैरालिंपिक में भारतीय खिलाड़ियों का बढ़िया व शानदार प्रदर्शन जारी है। मिली जानकारी अनुसार शनिवार को भारत की झोली में एक और गोल्ड मेडल आया। वहीँ प्रमोद भगत ने पुरुषों की एकल बैडमिंटन SL3 स्पर्धा के फाइनल में ब्रिटेन के डेनियन बेथल को 2-0 से हराया। वहीँ जारी खेलों मे यह भारत का चौथा गोल्ड मेडल है। वहीँ भारत को शनिवार को बैटमिंटन टीम ने शानदार कामयाबी दिलाई। और प्रमोद भगत, सुहास एल यथिराज और कृष्णा नागर ने अपने अपने सेमीफाइनल मुकाबले जीतकर फाइनल में जगह पक्की की। वहीँ प्रमोद भगत ने टोक्यो पैरालिंपिक में बैडमिंटन में भारत को पहला पदक दिलाया।
[metaslider id="1461"]