ePaper Reading mode

Daily Samvad ePaper

Tuesday, 11 October 2022

चौथे पातशाह श्री गुरु रामदास जी का प्रकाश पर्व आज पूरे देश में बड़ी श्रद्धा के साथ मनाया गया

Prakash Parv of shri Guru Ramdas ji was celebrated with great reverence all over the country today
Prakash Parv of shri Guru Ramdas ji was celebrated with great reverence all over the country today
[metaslider id=24944] अमृतसर : सिख धर्म के चौथे पातशाह श्री गुरु रामदास जी का प्रकाश पर्व आज पूरे देश में बड़ी श्रद्धा के साथ मनाया गया। बता दे अमृतसर गुरु नगर की स्थापना करने वाले चौथे पातशाह गुरु रामदास जी का प्रकाश पर्व आज पूरे देश में श्रद्धा के साथ मनाया जा रहा है। वहीँ सचखंड श्री हरमंदिर साहिब में श्री गुरु रामदास जी की जयंती बड़ी श्रदा से मनाई गई। प्रकाश पर्व के अवसर पर गुरुद्वारा साहिब के दर्शन के लिए दूर-दूर से श्रद्धालु पहुंचे । श्रद्धालुयों ने पवित्र सरोवर में स्नान किया । बता दें कि प्रकाश पर्व के मौके पर सचखंड श्री हरमंदिर साहिब को रंग-बिरंगे फूलों से सजाया गया । इसके अलावा रंग-बिरंगी लाइटों की व्यवस्था की गई है। वहीँ रात में दीपमाला और आतिशबाजी भी की जाती है। गुरु रामदास जी का जन्म 24 सितंबर 1534 को लाहौर की चूना मंडी में सोढ़ी खत्री परिवार में जन्म हुआ था, लेकिन उनके भक्त. अक्टूबर को उनकी जयंती धूमधाम से मनाते हैं. सिख और पंजाबी समुदाय के लिए गुरु राम दास जयंती बहुत ही महत्वपूर्ण मानी जाती है.गौरतलब है कि गुरू राम दास जी ने 30 रागों में 368 शब्द लिखे थे। जिनमें 246 पौउड़ी, 138  श्लोक, 31अष्टपदी और 8 वारां हैं और इन सब को श्री गुरू ग्रन्थ साहिब जी में अंकित किया गया है। [metaslider id=25498]