ePaper Reading mode

ePaper

Sunday, 10 October 2021

कोयले की कमी के कारण देश में गहराया बिजली संकट, पढ़े - दिल्ली-पंजाब सहित आपके राज्य पर इसका असर

Big news: Powercom's assistant JE dismissed 2 days before retirement, due to this big action taken
Big news: Powercom's assistant JE dismissed 2 days before retirement, due to this big action taken
नई दिल्ली : कोयले की कमी के चलते देश में बिजली संकट पैदा होने का खतरा बढ़ गया है। बता दे इससे कई राज्यों में बिजली प्लांट बंद होने के कगार पर पहुंच गए हैं। वहीँ मिली जानकारी मुताबिक दिल्ली में सिर्फ एक दिन का कोयला बचा है तो पंजाब के थर्मल प्लांटों में सिर्फ दो दिन का कोयला बचा है। वहीँ इस कारण शनिवार को जरूरत के मुकाबले आधी बिजली का उत्पादन ही हो सका, इसकी वजह से छह घंटे तक कटौती करनी पड़ी। बता दे की इससे जम्मू-कश्मीर में भी छह घंटे बिजली कटौती हुई है। इसके अलावा गुजरात, राजस्थान, और तमिलनाडु सहित कई अन्य राज्यों में बिजली उत्पादन प्रभावित हुआ। माना जा रहा है कि सबसे चिंताजनक स्थिति राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली की है। इसके मद्देनज़र मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को पत्र लिखकर तुरंत समस्या का समाधान निकालने की अपील की है। वहीँ प्राप्त जानकारी अनुसार पंजाब में हालात गंभीर होते जा रहे हैं। इसके चलते पंजाब स्टेट पावर कारपोरेशन लिमिटेड (पावरकाम) ने कमी को पूरा करने के लिए अन्य कंपनियों से भी बिजली खरीदी, लेकिन फिर भी यहां दो से छह घंटे तक बिजली कट लगाने पड़े। पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने समीक्षा बैठक कर समझौते होने के बावजूद उचित मात्रा में कोयला सप्लाई न करने वाली कंपनियों का नोटिस लेते हुए कहा कि तेजी से घट रहे कोयले के भंडार की वजह से पावरकाम के थर्मल प्लांट बंद हो गए हैं। लिहाजा, कंपनियां तुरंत कोयले की सप्लाई को बढ़ाएं। वहीँ मिली जानकारी अनुसार झारखंड में कोयले की कमी के कारण पावर प्लांटों से बिजली का उत्पादन कम होने से ग्रामीण इलाकों में आठ से दस घंटे तक बिजली की कटौती हो रही है।