ePaper Reading mode

Daily Samvad ePaper

Wednesday, 02 June 2021

अमृतसर में पंजाब के पूर्व कैबिनेट मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू की गुमशुदगी के पाेस्‍टर लगे , लिखा- 50 हजार रुपये का ईनाम भी

posters-of-navjat-singh-sidhus-missing-put-up-in-amritsar-and-wrote-reward-of-50-thousand
posters-of-navjat-singh-sidhus-missing-put-up-in-amritsar-and-wrote-reward-of-50-thousand
[metaslider id="711"] अमृतसर : पंजाब के पूर्व कैबिनेट मंत्री व कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू के विधानसभा क्षेत्र में उनकी गुमशुदगी के पोस्टर लगाए गए हैं। नवजोत सिंह सिद्धू ने पूर्वी विधानसभा क्षेत्र से चुनाव जीता था। इसी क्षेत्र में पोस्टर लगाए गए हैं, जिस पर गुमशुदा की तलाश लिखा गया है। साथ ही इसमें ढूंढने वाले को 50 हजार रुपये की राशि देने की घोषणा भी की गई है। कहा जा रहा है कि नवजोत सिंह सिद्धू विधानसभा क्षेत्र में बहुत कम आए हैं। इससे पहले वह अमृतसर से सांसद थे तो उस समय भी इस तरह के पोस्‍टर लगाए गए थे। उस समय वह भाजपा से सांसद थे। [metaslider id="1461"] ये पोस्‍टर जौड़ा फाटक के नजदीक स्थित रसूलपुर कलर में शहीद बाबा दीप सिंह जी सेवा सोसायटी के अध्यक्ष अनिल वशिष्ठ और उसके सदस्‍यों ने लगाए हैं। उनका कहना है कि नवजोत सिंह सिद्धू विधानसभा क्षेत्र में नहीं आते। लोग उन्हें तलाश रहे हैं। वशिष्‍ठ ने कहा कि रसूलपुर कलर वह क्षेत्र है जिसे जौड़ा फाटक रेल हादसे के बाद नवजोत सिंह सिद्धू ने गोद लेने की बात कही थी। इस क्षेत्र से संबंधित लोग ही रेल हादसे में मारे गए थे। उनके बच्चों को आसरा देने का सिद्धू ने वादा किया था। अफसोसनाक पक्ष यह है कि सिद्धू ने इन परिवारों की कभी कोई मदद नहीं की। वशिष्ट ने बताया कि उन्होंने तीन सौ पोस्टर लगाए हैं। [metaslider id="5345"]     source link