Friday, 29 November 2024
World
बीमारी के बाद कंगाली की कगार पर पहुंचे पॉप सिंगर Justin Bieber, कंगाली से निपटने के लिए उठाया ये कदम
वर्ल्ड न्यूज़ : मशहूर पॉप सिंगर जस्टिन बीबर इन दिनों बड़े वित्तीय संकट से गुजर रहे हैं। उनकी सेहत से जुड़ी समस्यायों के बीच अब बड़ी मुसीबत उन पर आ गई है। जस्टिन फिलहाल राम्से हंट सिंड्रोम से जूझ रहे हैं, लेकिन इसी बीच उनके बैंक अकाउंट्स खाली हो चुके हैं। जस्टिन ने पिछले काफी समय से काम नहीं किया है और आलिशान लाइफस्टाइल जीने के चलते अब पॉप सिंगर के पास पैसों की कमी हो गई है।
अपने वित्तीय संकट से उबरने के लिए जस्टिन बीबर अब अपने संगीत और शोज को फिर से शुरू करने पर विचार कर रहे हैं ताकि आय जुटाई जा सके। साथ ही, उन्होंने उन सभी मैनेजर्स के खिलाफ कानूनी कदम उठाने का भी फैसला किया है, जिन पर उन्होंने अपनी संपत्ति के गलत प्रबंधन का आरोप लगाया है।
किस बीमारी से पीड़ित हैं जस्टिन राम्से हंट सिंड्रोम एक न्यूरोलॉजिकल स्थिति है, जिसके कारण चेहरे पर पैरालिसिस और सुनने की क्षमता कम हो जाती है। बीबर को इस बीमारी का सामना करना पड़ा और इसके चलते 2023 में उन्होंने अपनी ‘जस्टिस वर्ल्ड टूर’ के ज्यादातर शो रद्द कर दिए थे।
जस्टिन बीबर की वित्तीय स्थिति उनकी जीवनशैली, स्वास्थ्य समस्याओं और कोई काम ना कर पाने के कारण बिगड़ी है। 2021 के बाद से उन्होंने ज्यादा नया गाना नहीं बनाया, जिससे उनके फैंस से उनका जुड़ाव भी कम हुआ है। सूत्रों की मानें तो, ‘वो बिना अपने बैंक बैलेंस की चिंता किए खर्च करते हैं’, जो उनकी इस हालत के लिए कहीं ना कहीं जिम्मेदार है।
इस वित्तीय संकट के बीच जस्टिन बीबर अब अपने पूर्व मैनेजर्स के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने पर विचार कर रहे हैं। जस्टिन ने आरोप लगाया है कि उनके पूर्व प्रबंधकों ने उनकी 300 मिलियन डॉलर के संपत्ति का गलत यूज किया।