ePaper Reading mode

ePaper

Friday, 07 April 2023

नहर में सामग्री विसर्जित करना पड़ा भारी, निगम अधिकारियों ने 5 हजार का चालान कर डाला

Pooja Samagri immersed in the canal, the corporation officials made an Chalaan of 5 thousand
Pooja Samagri immersed in the canal, the corporation officials made an Chalaan of 5 thousand
लुधियाना : खबर मिली है कि लुधियाना में नवरात्रों की पूजा सामग्री नहर में विसर्जित करना जनकपुरी के रहने वाले संजय तनेजा को महंगा पड़ गया है। बता दे निगम अधिकारियों ने गिल नहर में पूजा सामग्री डालते समय उसे पकड़ लिया और उसका 5 हजार रुपए का चालान कर दिया। वहीँ संजय ने बताया कि वह सिर्फ खेत्री प्रवाह कर रहे थे। वहीं जो अन्य सामान था वह भी मछलियों के खाने का था। वह किसी तरह की गंदगी नहर में नहीं डाल रहे थे। संजय ने बताया कि निगम अधिकारियों ने उन्हें प्रताड़ित किया है। हिन्दू धर्म में पूजन के बाद सामग्री को प्रवाह किया जाता है इस कारण वह बिल्कुल साफ सामग्री लेकर आए थे लेकिन निगम अधिकारी ने उनकी एक न सुनी और उलटा उन्हें डरा कर चालान किया। संजय का कहना है कि वह मध्यवर्गीय परिवार से है। इतना भारी जुर्माना वह कहां से देगा। बता दें कि निगम अधिकारियों ने भी निगम का खजाना भरने के लिए नहरों पर नाके लगा रखे हैं। जैसे ही कोई व्यक्ति नहर में सामान गिराता है तो उसे उसी समय रोकने की बजाए उसकी पहले निगम अधिकारी वीडियो बनाते है। वहीँ आसपास के लोग बताते हैं कि नहर पर कूड़ा आदि न फेंकने के लिए जागरूक बोर्ड भी इस जगह पर लगाए गए है जो आम लोगों की नजर से परे है। [metaslider id=25498]