ePaper Reading mode

ePaper

Monday, 26 December 2022

थाना 8 की पुलिस ने लूट की वारदात को अंजाम देने वाले 3 आरोपियों को किया गिरफ्तार

Police station 8 arrested 3 accused who carried out the robbery
Police station 8 arrested 3 accused who carried out the robbery
[metaslider id=24944] जालंधर : थाना न:8 की पुलिस ने लूट की वारदात को ट्रेस करते हुए 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जानकारी देते हुए थाना प्रभारी नवदीप सिंह ने बताया कि उक्त आरोपियों ने गत दिवस संदीप कुमार पुत्र हेमनायारण निवासी फरीदकोट से गाड़ी नंबर पीबी 04 एई 2130 मार्का रेनोल्ट इंडस्ट्री एरिया के नजदीक सब्जी मंडी से लूटी थी। जिसकी शिकायत संदीप ने फोकल प्वाइंट चौंकी में दर्ज करवाई थी। जिस पर कार्रवाई करते हुए चौंकी प्रभारी नरिंदर मोहन ने आरोपियों को गाड़ी सहित काबू कर लिया है। पकड़े गए आरोपियों की पहचान राजू नेपाली पुत्र जंग बहादुर निवासी इंडस्ट्री एरिया, अक्षय पुत्र राजिंदर कुमार निवासी गुरु अमरदास नगर, ईशु पुत्र श्रीपाल निवासी स्वर्ण पार्क के रूप में हुई है। [metaslider id=25498]