ePaper Reading mode

ePaper

Thursday, 26 May 2022

लुधियाना में दोहरे हत्याकांड का मामला पुलिस ने सुलझाया, किया बड़ा खुलासा….

Police solved the case of double murder in Ludhiana, made a big disclosure….
Police solved the case of double murder in Ludhiana, made a big disclosure….
[metaslider id=9199] लुधियाना (ब्यूरो) : लुधियाना के जीटीवी नगर में हुए दोहरे हत्याकांड को पुलिस ने सुलझा लिया है। बताया जा रहा है कि बुजुर्ग दंपति की हत्या उसके बेटे ने सुपारी देकर करवाई थी। पुलिस ने उसे देर रात को ही गिरफ्तार कर लिया था और उससे पूछताछ की जा रही है। वायु सेना से रिटायर्ड अफसर भूपेंद्र सिंह और उनकी पत्नी सुखविंदर कौर के शव बुधवार सुबह घर की दूसरी मंजिल पर से मिले थे। इसके बाद पुलिस ने जांच शुरू की तो सामने आया कि घर में 3 लोग घुसे थे और उनकी तरफ से दोनों पति पत्नी का गला दबाकर हत्या की गई है। पुलिस कल पूरा दिन इनके रिश्तेदारों पर नजर रखे हुए थे और इनकी गतिविधियों को चेक कर रही थी। इसी दौरान पुलिस ने भूपिंदर सिंह के दोनों जमाई और बेटे से देर रात तक पूछताछ की जिसमें व पुलिस के सवालों के जवाब नहीं दे सका और उसने कबूल किया कि उसने पैसे देकर हत्या करवाई है। अभी हत्या करने के कारणों और पैसों के लेनदेन संबंधी कुछ भी बात सामने नहीं आई है। पुलिस कमिश्नर डा. कौस्तूभ शर्मा इस संबंधी पत्रकार वार्ता कर सकते हैं। [metaslider id=711]