Saturday, 28 August 2021
National
पुलिस ने किसानों पर बरसाई लाठियां , किसान हुए लहू लुहान , प्रदेश भर में हाईवे और टोल जाम
[metaslider id="711"]
करनाल : हरियाणा से बड़ी खबर मिल रही है। यहाँ भाजपा नेताओं को रोकने जा रहे किसानों पर पुलिस द्वारा लाठीचार्ज किया गया है। मिली जानकारी अनुसार करनाल में घरौंडा के नज़दीक बसताड़ा टोल प्लाजा पर पुलिस ने किसानों पर लाठियां बरसाईं । प्राप्त जानकारी मुताबिक यहां किसानों ने टोल पर दो-दो क्रॉसिंग छोड़कर बाकी रास्तों को बंद कर दिया था। वहां लाठीचार्ज में कई किसानों का सिर फूटा और वो लहू लुहान हुए ।
वहीँ करनाल में किसानों पर हुए लाठीचार्ज के बाद प्रदेशभर में हाईवे और टोल जाम कर दिए गए हैं। इसके बाद किसान नेता गुरनाम चढ़ूनी बसताड़ा टोल प्लाजा पर पहुंचे। उन्होंने कहा कि जब तक गिरफ्तार किसानों को रिहा नहीं किया जाता, तब तक सभी रोड और टोल प्लाजा जाम रहेंगे।
[metaslider id="1461"]
इसके बाद हिसार-दिल्ली हाईवे पर किसानों ने रामायण टोल को जाम कर दिया। वहीँ हाईवे पर वाहनों की लंबी कतारें लग गई हैं। पुलिस ने वाहनों को दुरी तरफ से डाइवर्ट करना शुरू किया है। इसके अलावा प्राप्त जानकरी मुताबिक करनाल में जींद चौक, बसताड़ा टोल, निसिंग और जलमाना गांव में भी जाम लगा दिया गया है। इसके अलावा रोहतक में मकड़ौली टोल पर किसानों ने जाम लगाया।
वहीँ नरवाना में बदोवाल टोल प्लाजा भी किसानों ने जाम कर दिया । वहीँ कैथल के NH-152 पर तितरम मोड़, कैथल से चीका मार्ग पर भागल गांव, पटियाला मार्ग पर हांसी-बुटाना नहर पर चीका में किसानों ने जाम लगाया। इसके अलावा फतेहाबाद के ढाणी गोपाल चौक पर किसानों द्वारा रोड जाम किया गया। वहीँ जींद-करनाल हाईवे भी जाम किया गया।
मिली जानकारी अनुसार सिरसा में किसानों ने रोड जाम करने शुरू किए। इसके अलावा अंबाला में किसानों ने नेशनल हाईवे जाम किया। वहीँ अमृतसर-दिल्ली, दिल्ली-अमृतसर नेशनल हाईवे जाम किया। जिस वजह से हाईवे पर वाहनों की लंबी लंबी कतारें लग गईं। इसके बाद पुलिस ने अफरा तफरी में रूट डायवर्ट किया।
[metaslider id="9199"]