ePaper Reading mode

Daily Samvad ePaper

Saturday, 12 August 2023

जालंधर में 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस समारोह को लेकर पुलिस ने ट्रैफिक रूट प्लान किया जारी

Police released traffic route plan for Independence Day celebrations on August 15 in Jalandhar
Police released traffic route plan for Independence Day celebrations on August 15 in Jalandhar
जालंधर : जालंधर में 15 अगस्त को होने वाले स्वतंत्रता दिवस समारोह को लेकर पुलिस ने ट्रैफिक रूट प्लान जारी किया है। इसके तहत जालंधर से आने-जाने वाली यात्री बसों/वाहनों के लिए स्टेडियम और बस स्टैंड के साथ लगते रास्तों को डायवर्ट किया गया है। कार्यक्रम में आने वाले लोगों के वाहनों की पार्किंग की तय की गई है ताकि शहर में कहीं जाम न लगे। जालंधर के पुलिस कमिश्नर कुलदीप चहल ने कहा कि 15 अगस्त को सुबह 7 बजे से लेकर दोपहर 12 बजे तक रूट डायवर्ट रहेगा। बस अड्डे से नकोदर-शाहकोट की तरफ आने-जाने वाले वाहन कूल रोड चौक के अर्बन एस्टेट, सीटी इंस्टीट्यूट, प्रतापपुरा होकर जाएंगे। वडाला चौक और गुरु रविदास चौक से वाहनों में आने-जाने की पूरी मनाही रहेगी। जालंधर शहर से कपूरथला की तरफ जाने वाले वाहनों के लिए वाया करतारपुर वाला रूट तय किया गया है। बस अड्डे की तरफ से आने वाले वाहन पीएपी चौक से होकर करतारपुर और फिर वहां से कपूरथला के लिए जाएंगे। स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम में आने वालों के लिए सिटी अस्पताल चौक से गीता मंदिर चौक के दोनों तरफ, मसंद चौक से गीता मंदिर चौक तक दोनों तरफ, स्टेडियम की बैक साइड पर टैंकी वाली गली में और सिटी अस्पताल से एपीजे स्कूल की तरफ दोनों तरफ पार्किंग की व्यवस्था की गई है। ट्रैफिक पुलिस कमिश्नरेट जालंधर ने आम जनता से अपील की है कि वे 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस समारोह के मद्देनजर गुरु गोबिंद सिंह स्टेडियम के साथ लगती मुख्य सड़क और लिंक सड़कों का उपयोग करने के बजाय उपरोक्त अनुसार वैकल्पिक मार्गों और पार्किंग का उपयोग करें और अपने वाहनों को ठीक से पार्क करके यातायात पुलिस का समर्थन करना चाहिए ताकि यातायात जाम से बचा जा सके। इस संबंध में अधिक जानकारी और सहायता के लिए ट्रैफिक पुलिस के हेल्पलाइन नंबर 0181-2227296 पर भी संपर्क किया जा सकता है। [metaslider id=25498]