ePaper Reading mode

Daily Samvad ePaper

Thursday, 31 August 2023

बॉलीवुड फिल्म Yaariyan 2 के सीन को लेकर छिड़े विवाद के बीच जालंधर में पुलिस ने मामला किया दर्ज

Police registers case in Jalandhar amid controversy over scene of Bollywood film Yaariyan 2
Police registers case in Jalandhar amid controversy over scene of Bollywood film Yaariyan 2
जालंधर : खबर है कि बॉलीवुड फिल्म Yaariyan 2 के सीन को लेकर विवाद छिड़ गया । मिली जानकारी के अनुसार यारियां 2 फिल्म के एक्टर निजान जाफरी, डायरेक्टर राधिका राव, विनय सपरू और प्रोड्यूसर टी सीरीज कंपनी के मालिक भूषण कुमार के खिलाफ पुलिस थाना डिवीजन नंबर 4 में 295 -A के तहत मामला दर्ज किया गया है। जालंधर में सिख तालमेल कमेटी द्वारा यह मामला दर्ज करवाया गया है। उन्होंने धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने के आरोप लगाए हैं। बता दें कि इस फिल्म में एक सीन दर्शाया गया है जिसमें एक एक्टर ने कृपाण पहन रखी है और वह सीन के दौरान लड़की के साथ छेड़छाड़ करता हुआ नजर आ रहा है। फिल्म के इस सीन को लेकर सिख संगठनों द्वारा एतराज जताया जा रहा है। [metaslider id=25498]