Thursday, 25 August 2022
bollywood
सोनाली फोगाट की मौत में पुलिस ने हत्या का केस किया दर्ज, पोस्टमार्टम में बड़ा खुलासा
[metaslider id=11116]
[metaslider id=24944]
हिसार : खबर है कि हरियाणा BJP की नेता और टिक-टॉक स्टार सोनाली फोगाट की मौत से जुड़े मामले में गोवा पुलिस ने हत्या का केस दर्ज कर लिया है । बता दे कि सोनाली के भाई रिंकू ढाका की शिकायत पर सोनाली के PA सुधीर सांगवान और उसके साथी सुखविंदर को गिरफ्तार कर लिया गया है।
आपको बता दे सोनाली के शव का गुरुवार दोपहर गोवा में पोस्टमॉर्टम हुआ । वह 23 अगस्त की सुबह गोवा के एक रिसॉर्ट में मृत मिली थीं। वहीँ सोनाली के शरीर पर चोट के कई निशान मिले हैं। मिली जानकारी अनुसार पोस्टमॉर्टम होने के बाद सुधीर और सुखविंदर के खिलाफ आईपीसी की धारा 302 के तहत FIR दर्ज की गई है ।
[metaslider id=25498]
जानकारी सामने आयी है कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में सोनाली के शरीर पर कई 'ब्लंट कट' होने का जिक्र किया गया है। आसान भाषा में इसे ‘गुम चोट’ कह सकते हैं। माना जा रहा है सोनाली के शरीर पर ये चोट मारने वाला कोई एक्सपर्ट रहा होगा।
[metaslider id=9199]