ePaper Reading mode

ePaper

Thursday, 31 March 2022

जालंधर के KIRAN BOOK डिपो पर पुलिस ने की छापेमारी, डुप्लीकेट किताबें बेचने का आरोप , मालिक को लिया हिरासत में

Police raid on KIRAN BOOK depot in Jalandhar, accused of selling duplicate books, owner taken into custody
Police raid on KIRAN BOOK depot in Jalandhar, accused of selling duplicate books, owner taken into custody
[metaslider id=711] जालंधर : जालंधर में किताबों व स्टेशनरी के लिए मशहूर मार्केट माई हीरा गेट में KIRAN BOOK डिपो पर पुलिस ने छापा मारा है । मिली जानकारी अनुसार पुलिस ने ICSE की डुप्लीकेट किताबें किरण बुक डिपो से बरामद की हैं। बताया जा रहा है कि बुक डिपो के मालिक असली किताब की हूबहू कॉपी कर बाजार में बेच रहे थे। वहीँ पुलिस ने दुकान मालिक को खिलाफ कॉपी राइट एक्ट और धोखाधड़ी करने के आरोप में हिरासत में ले लिया है। प्राप्त जानकारी अनुसार पुलिस ने यह कार्रवाई नोएडा की एक कंपनी की शिकायत पर की है। वहीँ कंपनी के वाइस प्रेजिडेंट ने पुलिस को दी अपनी शिकायत में बताया है कि किरण बुक डिपो करीब 9000 कापी की हुई किताबें बेच चुका है। बता दे कि थाना नंबर तीन की पुलिस ने किरण बुक डिपो के मालिक के खिलाफ कॉपी राइट एक्ट के साथ-साथ फर्जीवाड़े की धारा के तहत केस दर्ज कर हिरासत में ले लिया है। [metaslider id=1461]