ePaper Reading mode

Daily Samvad ePaper

Saturday, 05 February 2022

पंजाब के पठानकोट की पुलिस ने बड़े अंतरराज्यीय नशा तस्करों के गिरोह का किया भंडाफोड़

Police of Punjab's Pathankot busted the gang of big inter-state drug smugglers
Police of Punjab's Pathankot busted the gang of big inter-state drug smugglers
[metaslider id=711] पठानकोट : बड़ी खबर मिली है कि पंजाब के पठानकोट की पुलिस ने एक बड़े अंतरराज्यीय नशा तस्करों के गिरोह का भंडाफोड़ किया है। मिली जानकारी अनुसार पुलिस ने श्रीनगर से लाई जा रही 12 किलोग्राम हेरोइन, 2 देसी पिस्टल, ट्रक और कार समेत 5 लोगों को गिरफ्तार किया है। प्राप्त जानकारी अनुसार इन शातिर आरोपियों ने हेरोइन छिपाने के लिए ट्रक में अलग से कैबिनेट बनवा रखी थी। जिसका सामान्य तलाशी में पता नहीं चलता था। बता दे कि आरोपियों ने 10 किलो 80 ग्राम हेरोइन ट्रक में और बाकी कार में छिपा रखी थी। वहीँ पुलिस ने योजना बनाकर कार और ट्रक दोनों को ट्रेस कर उसमें सवार पांचों शातिरों को काबू कर लिया। प्राप्त जानकारी मुताबिक आरोपियों की पहचान जिला मलेरकोटला के गांव सिंगली निवासी लखवीर सिंह, अमृतसर के सुल्तानविंड निवासी रोहित जोशी, मलेरकोटला के गांव खुर्द निवासी सलीम मोहम्मद, संगरूर के गांव धुरी निवासी गुरदीप सिंह और दविंदर सिंह के तौर पर हुई है। [metaslider id=1461] पठानकोट के एसएसपी सुरिंदर लांबा ने बताया कि आरोपियों का रिमांड लिया जाएगा और पूछताछ के दौरान इसमें शामिल अन्य लोगों का भी पता लगाया जाएगा। उन्होंने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि जम्मू-कश्मीर से आने वाले एक ट्रक में एक स्पेशल कैबिनेट बनाकर हेरोइन छिपाई गई है। वहीँ पुलिस टीमों में 3 डीएसपी, 3 इंस्पेक्टर और 3 सब इंस्पेक्टरों के अलावा अन्य कर्मचारी शामिल किए गए थे। जिन्होंने दिन रात नाकेबंदी कर तस्करों पर नजर रखी और आखिर उन्हें दबोच लिया। [metaslider id=9199]