ePaper Reading mode

Daily Samvad ePaper

Wednesday, 18 May 2022

थानां न:1 की पुलिस ने चोरी और सनैचिंग को अंजाम देने वाले 2 व्यक्तियों को किया गिरफ्तार, 2 व्यक्ति फरार

Commissionerate Police arrested a drug smuggler with 1.05 kg of heroin and weapons
Commissionerate Police arrested a drug smuggler with 1.05 kg of heroin and weapons
[metaslider id=9199] जालंधर : थाना न:1 की पुलिस ने अलग-अलग मामलों में एक वांछित आरोपी को गिरफ्तार किया है जानकारी देते हुए एसीपी सुखजिंदर सिंह ने बताया कि मुकदमा नंबर 62 दिनांक 17/05/2022 को थानां न:1 में उमेश कपूर पुत्र लेट बलदेव कपूर वासी फ्रेंड कॉलोनी के घर चोरी के संबंध में दर्ज किया था। उसके संबंध में आज दोषी को गिरफ्तार किया गया है। पूछताछ दौरान आरोपी पंकज कुमार से वारदात के दौरान चोरी की गई एलसीडी, मार्का हेयर और 20000 रुपए भारतीय करंसी कैश चोरीशुदा मोटरसाइकिल बिना नंबर हीरो होंडा पेशन प्लस नीले रंग का बरामद किया गया है।पकड़े गए आरोपी की पहचान पंकज कुमार उत्तर सुरेंद्र कुमार वासी काजी मोहल्ला नजदीक इंडिया गेट जालंधऱ के रूप में हुई है आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर पुलिस ने आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। इसी तरह लूटपाट की वारदात में शामिल आरोपी को गिरफ्तार किया है।थाना न:1 के प्रभारी सुरजीत सिंह गिल ने बताया कि उक्त आरोपी ने अजय साहनी पुत्र सरमन साहनी वासी राजनगर से अपने 2 अन्य साथियों सहित मोबाइल फोन की सनैचिंग की थी। जिसकी शिकायत थाना न:1 में पीड़ित अजय ने करवाई थी, जिस पर कारवाई करते हुए आरोपी को छीने गए मोबाइल और वारदात में इस्तेमाल की गई बाइक सहित गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ के दौरान आरोपी ने बताया कि उसने इस वारदात को अंजाम मंदीप सिंह और करण के साथ दिया था। जिनकी तलाश में पुलिस छापामारी कर रही है। [metaslider id=1461]