ePaper Reading mode

Daily Samvad ePaper

Saturday, 17 September 2022

जालंधर के शिव नगर में पुलिस ने चलाया चेकिंग अभियान, भारी पुलिस फ़ोर्स रही मौजूद

Police launched checking campaign in Shiv Nagar, Jalandhar, heavy police force was present
Police launched checking campaign in Shiv Nagar, Jalandhar, heavy police force was present
[metaslider id=11116] [metaslider id=24944] जालंधर : आज जालंधर के शिव नगर (नागरा) में शनिवार को पुलिस ने चेकिंग अभियान चलाया। बता दे कि अराजक तत्वों के खिलाफ छेड़ी गई मुहिम के तहत शिव नगर में चप्पे चप्पे पर पहले पुलिस का पहरा बैठाया गया। इसके बाद हर आने-जाने वाली की तलाशी ली गई । वहीँ हर गली में पुलिस वालों का पहरा देख लोग पहले डर गए थे , बता दे कि वहां हर आने जाने वाले दोपहिया वाहनों की डिग्गियां खुलवा कर चेकिंग की गई। इस मौक़े पर एडीजीपी लॉ एंड ऑर्डर प्रवीण सिन्हा, पुलिस कमिश्नर जालंधर गुरशरण सिंह संधू, डीसीपी जसकिरणजीत सिंह तेजा, डीसीपी जगमोहन सिंह, डीसीपी नरेश डोगरा और एसीपी अश्विनी अत्री खुद भी मौके पर मौजूद रहे। बताया जा रहा है यह तलाशी अभियान मुख्य रूप से नशा तस्करों के खिलाफ था। [metaslider id=25498] पुलिस ने दोपहर को पूरी प्लानिंग के साथ क्षेत्र की पहले घेराबंदी की और उसके बाद आने-जाने वाले वाहनों की तलाशी ली। बहुत से सारे दोपहिया वाहन चालकों के पास वाहन दस्तावेज नहीं मिले। जिनके चालान काटने के साथ-साथ इंपाउंड भी किया गया। वहीँ मौके पर मौजूद डीसीपी जगमोहन सिंह ने बताया कि यह सर्च अभियान अराजक तत्वों के खिलाफ छेड़ा गया है। उन्होंने कहा कि एडीजीपी लॉ एंड आर्डर के आदेश पर शिव नगर क्षेत्र में चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। यह चेकिंग अभियान सिर्फ शिव नगर में ही नहीं बल्कि शहर के अलग-अलग हिस्सों में भी चलाया जा रहा। [metaslider id=24910]