ePaper Reading mode

Daily Samvad ePaper

Sunday, 01 May 2022

जालंधर में पुलिस ने बढ़ाई सुरक्षा , स्पेशल आपरेशन ग्रुप के कमांडो किये तैनात

Police increased security in Jalandhar, Special Operation Group commandos deployed
Police increased security in Jalandhar, Special Operation Group commandos deployed
[metaslider id=9199] जालंधर : पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह तूर ने सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करते हुए शहर में स्पेशल आपरेशन ग्रुप की कंपनियों को तैनात किया है। वहीँ उन्होंने कहा कि इस कदम का उद्देश्य अपराध के खिलाफ अधिक निगरानी सुनिश्चित करना और हर कीमत पर कानून व्यवस्था बनाए रखना है। उन्होंने कहा कि पुलिस शहर के लोगों की सेवा के लिए प्रतिबद्ध है। इसके लिए विशेष रूप से प्रशिक्षित और हाई-टेक कमांडो को तैनात करके शहर की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। उन्होंने कहा ये कमांडो नियमित रूप से शहर के संवेदनशील और अतिसंवेदनशील क्षेत्रों की जांच कर रहे हैं। किसी को भी कानून अपने हाथ में लेने की अनुमति नहीं दी जाएगी।यदि कोई कानून का उल्लंघन करता है तो उसके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए बल शहर में कड़ी निगरानी रखी जा रही है। [metaslider id=9106]