ePaper Reading mode

ePaper

Monday, 13 June 2022

सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड में पुलिस के हाथ लगी बड़ी कामयाबी, शूटर संतोष जाधव समेत दो लोग गिरफ्तार

Police got big success in Sidhu Musewala murder case, two people including shooter Santosh Jadhav arrested
Police got big success in Sidhu Musewala murder case, two people including shooter Santosh Jadhav arrested
[metaslider id=9199] चंडीगढ़ : बड़ी खबर है कि पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड के आरोपितों की गिरफ्तारी में पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। मिली जानकारी अनुसार इस हत्याकांड में शामिल शूटर संतोष जाधव को पुणे, पंजाब और दिल्ली पुलिस की संयुक्त टीम ने गुजरात से गिरफ्तार किया गया है। जाधव को उसके एक साथी नवनाथ सूर्यवंशी के साथ पकड़ा गया है। माना जा रहा है कि इस हत्याकांड में संतोष जाधव भी शामिल था। बता दे कि पुलिस ने संतोष जाधव को रविवार देर रात ड्यूटी मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया। इसके बाद अदालत ने उसे 20 जून तक पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। आपको बता दें कि सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड में अब तक आठ आरोपितों की पहचान हो चुकी है। वहीँ इस मामले में सौरभ महाकाल को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है। बता दे कि इस मामले से जुड़े आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए विभिन्न राज्यों की पुलिस जुटी हुई है। इसके साथ ही संबंधित राज्यों की पुलिस पंजाब पुलिस के साथ भी लगातार तालमेल बनाए हुए है। वहीँ पुलिस का मानना है कि संतोष जाधव से पूछताछ के बाद इस हत्याकांड से संबंधित अहम सुराग हाथ लग सकते हैं। [metaslider id=5345]