Sunday, 19 March 2023
Punjab
अमृतपाल सिंह को ढूंढने में जुटी पुलिस , जगह-जगह नाकाबंदी, राज्य में सुरक्षा बढ़ाई गई
अमृतसर : पंजाब पुलिस 'वारिस पंजाब दे' के प्रमुख अमृतपाल सिंह को ढूंढने की कोशिश में जुटी है। इसके लिए कई जगह छापेमारी की जा रही है। पुलिस के मुताबिक अभी तक 100 के करीब गिरफ्तारियों हो चुकी हैं। वहीं प्रदेश भर में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। जगह-जगह पुलिस ने नाके लगाए हैं। वाहनों की चेकिंग की जा रही है। यहीं नहीं 'वारिस पंजाब दे' प्रमुख अमृतपाल सिंह के अमृतसर के जल्लूपुर खेड़ा गांव में स्थित घर के बाहर पुलिस तैनात है।
[metaslider id=25498]