ePaper Reading mode

ePaper

Friday, 18 April 2025

पंजाब में पुलिस विभाग का एक्शन , 2 SHOs पर गिरी गाज

पंजाब में पुलिस विभाग का एक्शन , 2 SHOs पर गिरी गाज

पंजाब : पंजाब के बठिंडा से बड़ी खबर है। मिली जानकारी के अनुसार बठिंडा पुलिस के 2 एस.एच.ओ.पर गाज गिरी है। बठिंडा सिविल लाइन थाना के एस.एच.ओ. रविंदर सिंह व एडिशनल एस.एचओ. बेअंत सिंह को सस्पेंड किया गया है।

बताया जा रहा है कि उक्त पुलिस अधिकारियों ने नशा बेचने वाले के खिलाफ कार्रवाई नहीं की जिसके बाद उन दोनों पर यह एक्शन लिया गया है। वहीं वरिष्ठ पुलिस अधिकारी जगदीश बिश्नोई एसपी (एच.) ने बताया कि उक्त कर्मचारियों के खिलाफ शिकायतें मिली थीं। शिकायतों की जांच की गई तो यह सही पाई गई। इन दोनों की ढीली कार्रवाई के चलते इन पर सरकार की वार एंगेस्ट ड्रग के तहत सस्पेंड किया गया है। वहीं उन्होंने कहा कि सी.एम. मान के निर्देश व डी.जी.पी. गौरव यादव की हिदायतों के चलते यह कार्रवाई जारी रहेगी। अगर कोई भी अधिकारी ड्यूटी में लापरवाही बरतता है या सही तरीके से काम नहीं करता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।